रुद्रपुर में 31वीं वाहिनी पीएसी के एक कांस्टेबल की करंट लगने से दर्दनाक मौत हो गई। आपको बता दे ड्यूटी से घर लौटने के बाद बिजली की खराबी ठीक करने के दौरान ये हादसा....
रुद्रपुर में 31वीं वाहिनी पीएसी के एक कांस्टेबल की करंट लगने से दर्दनाक मौत हो गई। आपको बता दे ड्यूटी से घर लौटने के बाद बिजली की खराबी ठीक करने के दौरान ये हादसा हुआ।
इतना ही नहीं मृतक की पहचान 36 साल के धर्मेंद्र सिंह रावत के रूप में हुई है, जो 31वीं वाहिनी PAC की डी कंपनी में कांस्टेबल के पद पर तैनात थे।
जानकारी के अनुसार, ड्यूटी समाप्त कर घर पहुंचे धर्मेंद्र सिंह बिजली की तकनीकी खराबी ठीक करने के लिए पोल पर चढ़े थे। इसी दौरान वो करंट की चपेट में आ गए और नीचे गिर पड़े, जिससे उनके सिर में गंभीर चोट आई।
जिसके बाद परिजन उन्हें तुरंत अस्पताल ले गए, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। आपको बता दे पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही धर्मेंद्र सिंह अपने पीछे पत्नी और दो बच्चों को छोड़ गए हैं। उनकी असमय मौत से परिवार और PAC जवानों में शोक की लहर है।