Latest Uttarakhand News : अवैध डोडे के तस्कर को पुलिस ने किया गिरफ्तार

उत्तराखंड राज्य में अवैध रूप से नशे की तस्करी करने वालों के खिलाफ पुलिस लगातार अभियान चला रही है| और पिछले कुछ समय में पुलिस को कई बड़ी सफलताएं भी हाथ लगी है|

Latest Uttarakhand News : अवैध डोडे के तस्कर को पुलिस ने किया गिरफ्तार
JJN News Adverties

उत्तराखंड राज्य में अवैध रूप से नशे की तस्करी करने वालों के खिलाफ पुलिस लगातार अभियान चला रही है| और पिछले कुछ समय में पुलिस को कई बड़ी सफलताएं भी हाथ लगी है| इसी क्रम में रुद्रपुर पुलिस (Rudrapur Police) को नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी सफलता मिली है| जानकारी के मुताबिक पुलभट्टा थाना पुलिस ने 15 किलो से अधिक डोडा पाउडर के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है| साथ ही आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट (NDPS Act) में मुकदमा दर्ज कर उन्हे कोर्ट में पेश किया जाएगा|
दरअसल रुद्रपुर के पुलभट्टा थाना क्षेत्र में  ढाबे की आड़ में नशे का कारोबार करने वाले संचालक समेत एक  अन्य आरोपी को  पुलिस ने गिरफ्तार किया है. बताया जा रहा है की आरोपी ढाबे की आड़ में डोडा का कारोबार करता था|  पुलिस की ओर से की गई दबिश में आरोपियों से 15 किलो डोडा बरामद हुआ है| बता दे की ढाबा संचालक बिहार और पंजाब से डोडा की खेप मंगा कर पुलभट्टा क्षेत्र में ऊंचे दाम में बेचता था| 
सीओ ओम प्रकाश (CO Om Prakash) ने मामले का खुलासा करते हुए बताया की बीते दिन  पुलिस क्षेत्र में गश्त कर रही थी. तभी टीम को पंजाबी तड़का ढाबे के पास बिना नंबर की मोटरसाइकिल पर एक संदिग्ध युवक दिखाई दिया| इस दौरान पुलिस को देख युवक डर गया| वही शक होने पर जब उसकी तलाशी ली गई तो उसके पास से 200 ग्राम डोडा बरामद हुआ| पुलिस कि ओर से की गई पूछताछ में आरोपी की पहचान बहेड़ी निवासी हरपाल सिंह के रूप में हुई है|  आरोपी ने बताया कि वो पंजाबी तड़का ढाबे के मालिक सुखदेव सिंह से डोडा खरीदकर लाया है| जिसके बाद पुलिस टीम ने ढाबे में दबिश दी तो मौके से ढाबा संचालक बहेड़ी निवासी सुखदेव सिंह को हिरासत में लेते हुए तलाशी ली गई|
तलाशी के दौरान पुलिस ने  ढाबे से 15 किलो 10 ग्राम अवैध डोडा बरामद किया| इस मामले में आरोपी सुखदेव सिंह ने बताया वो  काफी समय से ढाबे की आड़ में डोडा की सप्लाई कर रहा  था |  उसने बताया की वो  बिहार और पंजाब से दस हजार रुपये प्रति किलो के हिसाब से ट्रक चालकों के माध्यम से डोडा मंगाता है  और  ढाबे में आने वाले चालक और नशेड़ियों को 20 हजार रुपये प्रति किलो के हिसाब से बेचता था| बहरहाल पुलिस ने दोनो आरोपियों के खिलाफ  मुकदमा दर्ज कर लिया है और उन्हे  कोर्ट में पेश किया जाएगा|

JJN News Adverties
JJN News Adverties