ऊधम सिंह नगर जनपद के दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का विरोध करने वाले भारतीय किसान यूनियन से जुड़े पदाधिकारियों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया।
उधमसिंह नगर में मुख्यमंत्री के दो दिवसीय दौरे का विरोध करना किसानों के लिए भारी पड़ गया। तीन कृषि कानूनों के विरोध प्रदर्शन के दौरान रुद्रपुर में काले झंडे दिखाने जा रहे किसानों की पुलिस से धक्का मुक्की के साथ तीखी झपड़ हुई उसके बाद सैकड़ो किसानों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। जहां किसानों ने जम कर विरोध प्रदर्शन किया।
आपको बता दें कि ऊधम सिंह नगर जनपद के दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का विरोध करने वाले भारतीय किसान यूनियन से जुड़े पदाधिकारियों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी दो दिवसीय ऊधम सिंह नगर जनपद के दौरे पर है जिसको लेकर मुख्यमंत्री का विरोध करने जा रहे भारतीय किसान यूनियन ने पहले से ही ऐलान किया था कि वह मुख्यमंत्री के दौरे व कार्यक्रम का विरोध करेंगे। जिसको लेकर काशीपुर रोड की ग्रीन पार्क कॉलोनी पर जब एक-एक कर किसान भारी संख्या में एकत्र होने लगे तभी रैली के दौरान एलायंस कालोनी पर पुलिस से पहले रैली को रोकने के दौरान खूब धक्का मुक्की पुलिस और किसान यूनियन के बीच हुई उसके बाद पुलिस ने किसानों को गिरफ्तार कर लिया।