रुद्रपुर में 13 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोप है कि बच्ची को बहला-फुसलाकर होटल ले जाया गया और नशीला पदार्थ देने के बाद वारदात की गई। मामले की जांच कर रही है।
रुद्रपुर से एक बेहद गंभीर और संवेदनशील मामला सामने आया है, जिसने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया है। हुआ यूँ की ऊधम सिंह नगर जिले में 13 वर्षीय नाबालिग बच्ची के साथ कथित सामूहिक दुष्कर्म की घटना सामने आई है और इस मामले ने लोगों में भारी आक्रोश पैदा कर दिया है साथ ही दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग तेज हो गई है।
हमें मिली जानकारी के अनुसार, आरोप ये है कि कुछ युवक बच्ची को बहला-फुसलाकर रुद्रपुर स्थित एक ओयो होटल में ले गए। साथ ही आरोप लगाया जा रहा है कि होटल के कमरे में उसे कोल्ड ड्रिंक दी गई, जिसमें नशीला पदार्थ मिलाया गया था और इस पेय पदार्थ को पीने के बाद बच्ची की तबीयत बिगड़ गई जिसके बाद वो बेसुध हो गई।
आपको बताते चले की आरोप ये भी है कि बच्ची की असहाय अवस्था का फायदा उठाकर उसके साथ गंभीर आपराधिक कृत्य किए गए।
बात दें की घटना की जानकारी सामने आने के बाद स्थानीय लोगों में रोष व्याप्त है। लोग आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी और उन्हें कड़ी से कड़ी सजा दिलाने की मांग कर रहे हैं।
हालाँकि पुलिस प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है और अधिकारियों का कहना है कि सभी पहलुओं की गहन जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
बहरहाल ये मामला नाबालिगों की सुरक्षा और समाज में जागरूकता की आवश्यकता को गंभीरता से रेखांकित करता है।