कांग्रेस की स्टार प्रियंका गांधी प्रचारक नैनीताल लोकसभा सीट के अंतर्गत रामनगर में चुनावी जनसभा को संबोधित कर रही हैं। उन्होंने देवभूमि को नमन करते हुए अपना संबोधन शुरू किया।
कांग्रेस (Congress) की स्टार प्रचारक प्रियंका गांधी(Priyanka Gandhi) नैनीताल(Nainital) लोकसभा सीट के अंतर्गत रामनगर में चुनावी जनसभा को संबोधित कर रही हैं। उन्होंने देवभूमि को नमन करते हुए अपना संबोधन शुरू किया। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड से उनका पुराना नाता है। उनके परिवार का भी उत्तराखंड (Uttarakhand) से बहुत पुराना नाता है।
प्रियंका गांधी ने रामनगर(Ramnagar) से बीजेपी पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने केदारनाथ आपदा (Kedarnath disaster) का जिक्र करते हुए कहा कि जब आपदा आई थी तो लोग मारे गए थे और लोगों के घर बरबाद हो गए थे। इसके साथ ही मंदिर टूटे, पहाड़ टूटे इस बीच जब जनता तरस रही थी राहत के लिए तब कांग्रेस का एक-एक कार्यकर्ता काम पर लगा था। लेकिन भाजपा का एक नेता नहीं दिखा ना ही पीएम मोदी दिखे। ना ही बीजेपी ने एक रूपए राहत के लिए नहीं दिया। जब उत्तराखंड के लोग संकट में थे तो वो आगे नहीं आए।