चलती ट्रेन में लूट की हुई वारदात, खुलासे के दौरान पुलिस पर की फायरिंग

संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में लूट का खुलासा, पूर्व कर्मचारी ने रची साजिश; मुठभेड़ के बाद चार आरोपी गिरफ्तार, एक घायल, ₹1.38 लाख व हथियार बरामद।

चलती ट्रेन में लूट की हुई वारदात, खुलासे के दौरान पुलिस पर की फायरिंग
JJN News Adverties

चलती ट्रेन में लूट की बड़ी वारदात का पुलिस ने खुलासा किया है।
संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में दिल्ली जा रहे रुद्रपुर के दो कर्मचारियों से लूट के मामले में एक चौंकाने वाला सच सामने आया है।
दरअसल, बीते 15 अप्रैल को संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में सफर कर रहे रुद्रपुर के एक कारोबारी के दो कर्मचारी—रीतिक और साहिब—से हथियारों के बल पर करीब ढाई लाख रुपये लूट लिए गए थे। पुलिस जांच में पता चला है कि इस पूरी लूट की साजिश एक व्यापारी के पूर्व कर्मचारी ने ही रची थी।
जीआरपी ने मुठभेड़ के बाद इस मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक आरोपी घायल है और उसका इलाज जारी है।
आपको बता दें कि इस मामले की गंभीरता को देखते हुए जीआरपी ने रामपुर में FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और रुद्रपुर से मुरादाबाद तक 400 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई जिसके बाद जांच के दौरान चार आरोपियों की पहचान की गई।
रविवार सुबह यानि 20 अप्रैल को सूचना के आधार पर जीआरपी रामपुर, बिलासपुर पुलिस और आरपीएफ रुद्रपुर की संयुक्त टीम ने बिलासपुर रेलवे स्टेशन के पास घेराबंदी की। इस दौरान बदमाशों ने पुलिस पर ही फायरिंग कर दी, जिसके जवाब में पुलिस ने भी कार्रवाई की।
मुठभेड़ में मुख्य आरोपी के पैर में गोली लगी, जबकि उसके तीन अन्य साथी—गौरव, गुरदेव और भारत—को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने उनके कब्जे से एक लाख 38 हजार रुपये, दो तमंचे और कारतूस बरामद किए हैं।
पुलिस अब इस बात की भी जांच कर रही है कि आरोपियों को कर्मचारियों के दिल्ली जाने और उनके पास पैसे होने की जानकारी कैसे मिली। |
बताया जा रहा है कि गिरफ्तार आरोपी गौरव पहले उसी व्यापारी के यहाँ काम करता था, जिससे अंदरूनी जानकारी लीक होने की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल, फरार अन्य आरोपियों की तलाश जारी है और पुलिस पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है।

JJN News Adverties
JJN News Adverties