रुद्रपुर गैंगरेप केस: 48 घंटे में मुठभेड़ के बाद 3 आरोपी गिरफ्तार!

रुद्रपुर गैंगरेप केस में पुलिस ने 48 घंटे में तीन आरोपियों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया। एक आरोपी घायल, अवैध हथियार बरामद। पुलिस की बड़ी कार्रवाई।

रुद्रपुर गैंगरेप केस: 48 घंटे में मुठभेड़ के बाद 3 आरोपी गिरफ्तार!
JJN News Adverties

रुद्रपुर से एक बड़ी अपडेट सामने आ रही है, जहां चर्चित गैंगरेप मामले में पुलिस ने तेजी दिखाते हुए महज़ 48 घंटे के भीतर तीनों आरोपियों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है।

बताया जा रहा है कि गिरफ्तारी के दौरान आरोपियों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी, जिसके जवाब में हुई कार्रवाई में एक आरोपी के पैर में गोली लग गई, जबकि उसके दो साथियों को मौके से दबोच लिया गया।

दरअसल, पूरा मामला शनिवार रात का है, जब सिडकुल की एक कंपनी में काम करने वाली युवती अपनी सहेली और दो युवकों के साथ भूरारानी रोड पर गई थी। इसी दौरान बाइक सवार तीन बदमाशों ने चारों को जबरन कब्जे में ले लिया और गदरपुर हाईवे की ओर ले जाने लगे। रास्ते में एक युवक और एक युवती किसी तरह चलती बाइक से कूदकर बच निकले, लेकिन दूसरी युवती आरोपियों के चंगुल में फंस गई।

इसके बाद आरोपियों ने युवक को रास्ते में उतार दिया और युवती को जबरन ले जाकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने तत्काल मामला दर्ज कर विशेष टीम गठित की और सीसीटीवी फुटेज व मुखबिर की मदद से आरोपियों तक पहुंची।

पुलिस ने आरोपियों के पास से अवैध तमंचे और जिंदा कारतूस भी बरामद किए हैं। एसएसपी अजय गणपति ने साफ कहा है कि महिलाओं के खिलाफ अपराध करने वालों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

JJN News Adverties