ऊधमसिंह नगर के नानकमत्ता थाने के थाना प्रभारी पर क्षेत्र पंचायत सदस्य जोगा सिंह ने ताना तमंचा। ये देख थाने में अफरा तफरी मच गई।
उधमसिंह नगर के नानकमत्ता थाने से एक ऐसा मामला सामने आय़ा है जहा थाना प्रभारी नवीन बुधानी एक विवाद में दोनो पक्षो को बुलाकर उनकी बाते सुन रहे थे। वहा शिकायतकर्ता विकास और विपक्षी शेरी मौजूद थे। तभी अचानक क्षेत्र पंचायत सदस्य जोगा सिंह गुस्से में बुधानी के ऑफिस पहुँचकर गालिया देने लगे। इसी पर जब थाना प्रभारी ने बात करने के लिए उसे ईशारे में बुलाया तो जोगा भड़क गया और शेरी को जबरदस्ती बाहर ले जाने लगा। थाना प्रभारी ने जब इसका विरोध किया तो जोगा सिंह ने बुधानी को मारने की धमकी दी। ये देख शेरी भी थाना प्रभारी पर हावी हो गया जिसके बाद दोनो नें पुलिसकर्मियो के साथ हाथापाई की..इसी बीच जोगा ने तंमचा निकाला और पुलिसवालो पर तान दिया। ये देख वहा अफरा तफरी मच गई। जैसे तैसे पुलिसकर्मियो ने दोनो पर काबू पाया। पुलिसकर्मियों ने जोगा से तमंचा छिना। जोगा सिंह के पास जो तंमचा था वो अवैध था इसलिए अब जोगा सिंह के खिलाफ अवैध हथियार रखने का मुकदमा भी चलेगा।