वाटर पार्क के बहाने होटल ले गए दरिंदे, किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म।

रुद्रपुर: एक 17 साल की किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया है, जिसने पूरे शहर में सनसनी फैला दी है.....

वाटर पार्क के बहाने होटल ले गए दरिंदे, किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म।
JJN News Adverties

रुद्रपुर से एक बेहद चौंकाने वाली और दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहाँ एक 17 साल की किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया है, जिसने पूरे शहर में सनसनी फैला दी है।

जानकारी के अनुसार, सोमवार को पीड़िता अपनी सहेली के साथ वाटर पार्क जाने के लिए घर से निकली थी। तभी रास्ते में सहेली का मुंहबोला भाई अपने एक अन्य साथी के साथ वहाँ पहुँचा। साजिश के तहत उन्होंने सहेली को ऑटो में भेज दिया और पीड़िता को अपनी बाइक पर बैठाकर वाटर पार्क ले जाने के बजाय सीधे एक होटल ले गए।

आरोप है कि वहाँ किशोरी को नशीला पदार्थ देकर बेहोश किया गया और फिर दरिंदों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म की घिनौनी वारदात को अंजाम दिया। अगली सुबह जब पीड़िता को होश आया, तो उसने जैसे-तैसे अपने परिजनों को आपबीती सुनाई।

इस घटना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। पुलिस ने पीड़िता के बयान दर्ज कर उसे मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा है। वहीं, मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अब होटल प्रबंधन की संलिप्तता की भी जांच कर रही है कि बिना पहचान पत्र के कमरे का आवंटन कैसे किया गया। फिलहाल, पुलिस सीसीटीवी फुटेज के जरिए आरोपियों की पहचान कर उनकी धरपकड़ में जुटी है।

JJN News Adverties