उत्तराखंड में फेसबुक प्यार का काला सच, घर के अंदर से गायब हुए 18 लाख

उधम सिंह नगर के शक्तिफार्म में बहू ने प्रेमी संग मिलकर घर से 18 लाख की चोरी की वारदात को अंजाम दिया। फेसबुक दोस्ती से शुरू हुआ मामला, पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर सामान बरामद किया।

उत्तराखंड में फेसबुक प्यार का काला सच, घर के अंदर से गायब हुए 18 लाख
JJN News Adverties

उत्तराखंड के उधम सिंह नगर के शक्तिफार्म क्षेत्र से रिश्तों को शर्मसार करने वाला एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां फेसबुक पर हुई दोस्ती ने एक पूरे परिवार को सदमे में डाल दिया।

जानकारी के अनुसार, 6 अप्रैल को वार्ड नंबर-1 निवासी एक परिवार के घर से करीब 12 लाख रुपये नकद और लगभग 6 लाख रुपये के जेवर चोरी हो गए। घटना के समय परिवार के सभी सदस्य मंदिर गए हुए थे। घर लौटने पर उन्होंने अलमारी का लॉकर टूटा हुआ पाया, जिसके बाद परिवार में हड़कंप मच गया और पुलिस को सूचना दी गई।

पुलिस जांच में जो खुलासा हुआ, उसने सभी को हैरान कर दिया। इस चोरी के पीछे कोई बाहरी व्यक्ति नहीं, बल्कि घर की बहू ही निकली। पुलिस के मुताबिक, महिला की फेसबुक के जरिए नानकमत्ता निवासी एक व्यक्ति से दोस्ती हुई थी, जो बाद में प्रेम संबंध में बदल गई।

आरोप है कि महिला ने सुनियोजित तरीके से घर से नकदी और जेवर निकालकर अपने प्रेमी को सौंप दिए। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और चोरी का अधिकांश सामान भी बरामद कर लिया है। फिलहाल मामले की विस्तृत जांच जारी है।

JJN News Adverties
JJN News Adverties