उत्तराखंड में मौत का रहस्य… दो केस, कई सवाल

ऊधमसिंह नगर में दो अलग-अलग जगह शव मिलने से सनसनी, किच्छा में पूर्व सैनिक और दिनेशपुर में युवक मृत पाए गए।दोनों मामलों में पुलिस जांच जारी, परिजनों ने हत्या की आशंका जताई, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

उत्तराखंड में मौत का रहस्य… दो केस, कई सवाल
JJN News Adverties

ऊधम सिंह नगर जिले के किच्छा और दिनेशपुर से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आई है, जहां दो अलग-अलग घटनाओं में शव मिलने से सनसनी फैल गई है।

पहली घटना किच्छा क्षेत्र के बनकुईया जंगल की है, जहां एक पूर्व सैनिक का शव पेड़ से लटका हुआ मिला। मृतक की पहचान 46 वर्षीय महेश कुमार के रूप में हुई है, जो सेना से रिटायर होने के बाद पंतनगर सिडकुल में कैंटीन संचालित कर रहे थे। परिजनों के अनुसार, वह सुबह काम के लिए निकले थे, लेकिन कुछ घंटों बाद उनका शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

वहीं दूसरी घटना दिनेशपुर के अमृतनगर इलाके की है, जहां 32 वर्षीय युवक सुजय हीरा का शव एक सुनसान मकान में मिला। बताया जा रहा है कि वह गुरुवार शाम घर से निकले थे और वापस नहीं लौटे। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं। फिलहाल दोनों ही मामलों में पुलिस जांच जारी है और मौत के कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा।

JJN News Adverties
JJN News Adverties