एक कलयुगी सौतेले पिता पर अपनी ही नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म के प्रयास का बेहद गंभीर आरोप लगा है.....
उत्तराखंड के रुद्रपुर से आज एक ऐसी सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जिसने रिश्तों को तार-तार कर दिया. दरअसल, यहाँ एक कलयुगी सौतेले पिता पर अपनी ही नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म के प्रयास का बेहद गंभीर आरोप लगा है. इतना ही नहीं, आरोपी पिछले एक साल से इस घिनौनी करतूत को अंजाम देने की फिराक में था, और उसने पहले भी बेटी का अश्लील वीडियो बनाया था.
इस पूरे मामले का खुलासा तब हुआ जब लोक-लाज से जूझ रही पीड़ित बच्ची की मां मानसिक रूप से टूट गई और उसने आत्महत्या का मन बना लिया. हालांकि, गनीमत यह रही कि समय रहते हिंदूवादी संगठनों को इसकी भनक लग गई, जिन्होंने मां-बेटी को ढांढस बंधाया और मामले को पुलिस के पास ले गए. जैसे ही यह मामला 'तेल मील चौकी' पहुँचा, वहाँ कार्यकर्ताओं ने आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई के लिए भारी हंगामा किया. मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में ले लिया है. सीओ विभव सैनी के मुताबिक, नाबालिग के बयान दर्ज कर गहन जांच की जा रही है और दोषी को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा.