रुद्रपुर में डीएम नितिन भदौरिया की बैठक में धर्मांतरण, अवैध नशा और अतिक्रमण पर सख्त कार्रवाई के निर्देश। प्रशासन अलर्ट मोड में, संवेदनशील क्षेत्रों में बढ़ी निगरानी।
रुद्रपुर से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया की अध्यक्षता में शांति और कानून व्यवस्था को लेकर एक अहम बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में कई संवेदनशील मुद्दों पर चर्चा की गई और अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने साफ तौर पर कहा कि धर्मान्त्रण, अवैध नशा, अतिक्रमण और अवैध धार्मिक संरचनाओं पर कड़ी नजर रखी जाए। साथ ही उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि इन सभी मामलों में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। तो वही उन्होंने अधिकारियों से कहा कि अगर कहीं भी धर्मांतरण से जुड़ी गतिविधियां सामने आती हैं तो तुरंत कार्रवाई की जाए। इसके अलावा अवैध नशे के कारोबार, चोरी, महिला अपराध और पॉक्सो जैसे मामलों पर भी सख्ती से रोक लगाने के निर्देश दिए गए।
जिलाधिकारी ने यह भी कहा कि सामाजिक सौहार्द बनाए रखना प्रशासन की सबसे बड़ी जिम्मेदारी है, इसलिए संवेदनशील क्षेत्रों में लगातार निगरानी रखी जाए और लोगों की समस्याओं का मौके पर समाधान किया जाए। वही इसके साथ ही कल्याणी नदी में हो रहे अतिक्रमण को लेकर भी निर्देश दिए गए कि चिन्हित कर नोटिस जारी किया जाए और जल्द से जल्द अतिक्रमण हटाया जाए, ताकि बरसात के समय किसी तरह की परेशानी न हो। फिलहाल प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में नजर आ रहा है और सभी विभागों को मिलकर काम करने के निर्देश दिए गए हैं।