सितारगंज के सिडकुल में दो बाइकों की जोरदार टक्कर में दो युवक गंभीर घायल। तेज रफ्तार और लापरवाही मानी जा रही वजह, पुलिस ने मामले की जांच शुरू की।
सितारगंज से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां सिडकुल क्षेत्र में दो बाइकों की आमने-सामने हुई भीषण टक्कर ने सनसनी फैला दी है। वही इस हादसे में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। आपको बतादे की टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों बाइक सवार सड़क पर दूर जा गिरे और मौके पर ही खून से लथपथ हालत में पड़े रहे, वही हादसे के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। जिसके बाद आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत मदद करते हुए घायलों को संभाला और एंबुलेंस तथा पुलिस को सूचना दी। वही स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया, जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। साथ ही सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। जिसमे प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और लापरवाही को हादसे की मुख्य वजह माना जा रहा है। वही पुलिस ने दोनों बाइकों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल, इस हादसे के बाद सिडकुल क्षेत्र में कुछ देर के लिए यातायात भी प्रभावित रहा, जबकि पुलिस पूरे मामले की गहराई से जांच में जुटी हुई है।