गर्मी से राहत पाने के लिए नदी में उतरे चार दोस्त, लेकिन किसी ने नहीं सोचा था कि ये नहाना दो परिवारों के लिए जिंदगी भर का दर्द बन जाएगा....
गर्मी से राहत पाने के लिए नदी में उतरे चार दोस्त, लेकिन किसी ने नहीं सोचा था कि ये नहाना दो परिवारों के लिए जिंदगी भर का दर्द बन जाएगा।
उत्तराखंड के रामनगर में कोसी बैराज के पास नदी में नहाते समय दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। इस घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया, वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
जानकारी के मुताबिक, सोमवार दोपहर चार दोस्त कोसी बैराज के समीप नदी में नहा रहे थे। इसी बीच 24 वर्षीय मयंक असवाल और अंकित रावत नहाते-नहाते पानी के तेज बहाव और गहरे हिस्से में चले गए।
वहीं खुद को बचाने के लिए दोनों युवकों ने शोर मचाया, जिसके बाद उनके साथ मौजूद दोस्तों और आसपास के लोगों ने उन्हें बचाने का प्रयास किया। हालांकि, दोनों युवक गहरे कुंड में समा गए।
बता दे घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। इसके बाद काफी मेहनत के बाद दोनों युवकों को नदी से बाहर निकालकर सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया जहाँ अस्पताल में डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।
वहीं इस दर्दनाक हादसे के बाद पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है साथ ही स्थानीय लोगों का कहना है कि गर्मी के मौसम में बड़ी संख्या में लोग नियमों की अनदेखी कर नदी में नहाने पहुंच रहे हैं, जिससे लगातार हादसों का खतरा बना रहता है।
फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है। वहीं प्रशासन और स्थानीय लोगों ने अन्य सभी लोगों से अपील की है कि नदी या गहरे जल स्रोतों में उतरते समय पूरी सावधानी बरतें, क्योंकि छोटी सी लापरवाही भी बड़ा हादसा बन सकती है।