IAS अधिकारियों की तबादले की दूसरी सूची आज शनिवार को जारी की गई है। इस सूची के मुताबिक आईएएस नितिन भदौरिया को उधमसिंह नगर जिले के जिलाधिकारी के पद पर तैनाती मिली है।
IAS अधिकारियों की तबादले की दूसरी सूची आज शनिवार को जारी की गई है। इस सूची के मुताबिक आईएएस नितिन भदौरिया (IAS Nitin Bhadauria) को उधमसिंह नगर जिले के जिलाधिकारी के पद पर तैनाती मिली है।
वो ऊधमसिंह नगर के पूर्व डीएम उदयराज सिंह का स्थान लेंगे, जो कि शनिवार को सेवानिवृत्त हो गए हैं। इससे पहले उदय राज को सेवानिवृत होने पर 3 महीने का सेवा विस्तार दिया गया था। ये काफी समय से चर्चा का विषय बना हुआ था कि उनके सेवानिवृत होने के बाद इस पद पर नई जिम्मेदारी किसको मिलेगी। इस पद के लिए कई लोगों के नाम चल रहे थे, लेकिन सभी कयासों पर विराम लगाते हुए नितिन भदौरिया को ये जिम्मेदारी दी गई है। 2011 बैच के आईएएस अधिकारी नितिन भदौरिया इससे पहले अल्मोड़ा (Almora) और पिथौरागढ़ (Pithoragarh) जिले के भी जिलाधिकारी रह चुके हैं। इसके अलावा वो देहरादून नगर निगम के नगर आयुक्त और शहरी विकास निदेशक की जिम्मेदारी भी बखूबी संभाल चुके हैं।