उत्तराखंड...महिला ने डंडे से तोड़ा स्मार्ट बिजली मीटर, सरकारी टीम के साथ हंगामा !

रुद्रपुर में स्मार्ट मीटर लगाने पहुंची बिजली विभाग की टीम के साथ हंगामा हो गया। आरोप है कि एक महिला ने गुस्से में सरकारी बिजली मीटर को डंडे से तोड़ दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

उत्तराखंड...महिला ने डंडे से तोड़ा स्मार्ट बिजली मीटर, सरकारी टीम के साथ हंगामा !
JJN News Adverties

रुद्रपुर के विवेक नगर इलाके में स्मार्ट बिजली मीटर लगाने पहुंची विद्युत विभाग की टीम को भारी विरोध का सामना करना पड़ा। जहां मामला इतना बढ़ गया कि एक महिला ने गुस्से में आकर डंडे से सरकारी बिजली मीटर ही तोड़ डाला


बताया जा रहा है कि 16 मई को बिजली विभाग की टीम पुराने मीटर हटाकर स्मार्ट मीटर लगाने पहुंची थी। इसी दौरान एक घर पर पहुंचने के बाद विवाद शुरू हो गया। बता दे, आरोप है कि मौके पर मौजूद महिला और एक अन्य व्यक्ति ने स्थानीय लोगों को भड़काया और स्मार्ट मीटर लगाने का काम रुकवा दिया। इतना ही नहीं, विभागीय कर्मचारियों के साथ अभद्रता भी की गई।


शिकायत के मुताबिक, महिला ने डंडे से सरकारी बिजली मीटर पर हमला कर उसे क्षतिग्रस्त कर दिया। वही घटना की वीडियो रिकॉर्डिंग भी सामने आई है, जिसे विभाग ने पुलिस को सौंप दिया है।


फिलहाल ट्रांजिट कैंप थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस वीडियो फुटेज और अन्य सबूतों के आधार पर आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है। वहीं, स्मार्ट मीटर को लेकर लोगों के बीच लगातार भ्रम और विरोध देखने को मिल रहा है। हालांकि बिजली विभाग का दावा है कि स्मार्ट मीटर से पारदर्शी बिलिंग और सही बिजली खपत की जानकारी मिलेगी।

JJN News Adverties
JJN News Adverties