उत्तराखंड...ASI संजय खाती का निधन, ड्यूटी से पहले ही थम गई सांसें !!

ऊधमसिंह नगर पुलिस लाइन के ASI संजय खाती का संदिग्ध परिस्थितियों में निधन, विभाग में शोक। नाइट ड्यूटी से पहले नहीं जागे, अस्पताल में मृत घोषित, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार।

उत्तराखंड...ASI संजय खाती का निधन, ड्यूटी से पहले ही थम गई सांसें !!
JJN News Adverties

ऊधम सिंह नगर पुलिस लाइन में तैनात सहायक उपनिरीक्षक (ASI) संजय खाती का संदिग्ध परिस्थितियों में निधन हो गया, जिससे पूरे पुलिस विभाग में शोक की लहर है।

जानकारी के अनुसार, 54 वर्षीय संजय खाती रुद्रपुर कोतवाली स्थित सरकारी आवास में अपने परिवार के साथ रह रहे थे। रविवार को दिनभर सामान्य दिनचर्या के बाद वह आराम करने चले गए थे। रात में उनकी नाइट ड्यूटी निर्धारित थी, लेकिन जब करीब 10 बजे उनकी पत्नी उन्हें जगाने पहुंचीं, तो उनके शरीर में कोई हलचल नहीं हुई।

घबराए परिजन उन्हें तुरंत 108 एम्बुलेंस से अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

बताया जा रहा है कि संजय खाती मूल रूप से गंगोलीहाट क्षेत्र के निवासी थे और अपने मिलनसार स्वभाव व कर्तव्यनिष्ठा के लिए जाने जाते थे। उनके परिवार में पत्नी और एक पुत्र हैं।

मामले में अनिल जोशी ने बताया कि सूचना मिलते ही कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी गई। मंगलवार को धीरज टम्टा ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

फिलहाल, मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही यह साफ हो सकेगा कि मौत हार्ट अटैक से हुई या किसी अन्य कारण से

सहकर्मियों ने संजय खाती को एक समर्पित और जिम्मेदार पुलिसकर्मी बताया है। पोस्टमार्टम के बाद उन्हें पुलिस लाइन में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी जाएगी।

JJN News Adverties
JJN News Adverties