उत्तराखंड का सबसे बड़ा फर्जी लाइसेंस घोटाला? विशेष जांच टीम ने किये चौंकाने वाले खुलासे

उत्तराखंड STF ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए सबसे बड़े फर्जी शस्त्र लाइसेंस रैकेट का खुलासा किया है।मामले में STF की शिकायत पर काशीपुर कोतवाली में 10 नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है..

उत्तराखंड का सबसे बड़ा फर्जी लाइसेंस घोटाला? विशेष जांच टीम ने किये चौंकाने वाले खुलासे
JJN News Adverties

काशीपुर में उत्तराखंड STF ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए प्रदेश के अब तक के सबसे बड़े फर्जी शस्त्र लाइसेंस रैकेट का खुलासा किया है।बता दे, मामले में STF की शिकायत पर काशीपुर कोतवाली में 10 नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है, जबकि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है।

जानकारी के मुताबिक, पिछले काफी समय से पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश जैसे राज्यों के फर्जी शस्त्र लाइसेंसों को उत्तराखंड में अवैध रूप से ट्रांसफर कराए जाने की शिकायतें मिल रही थीं। वहीं मामले की गंभीरता को देखते हुए गृह सचिव के निर्देश पर जांच की जिम्मेदारी STF को सौंपी गई थी।

हलाकि, इसके बाद STF की टीम ने करीब एक महीने तक गोपनीय जांच और विभिन्न राज्यों में सत्यापन किय वहीं जांच के आधार पर पुलिस ने 10 आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। जिसमें STF का कहना है कि इस रैकेट के तार कई राज्यों से जुड़े हो सकते हैं और आने वाले दिनों में मामले में कई बड़ी गिरफ्तारियां हो सकती हैं।

फिलहाल, पुलिस और STF की टीमें पूरे नेटवर्क की जांच में जुटी हुई हैं।

JJN News Adverties
JJN News Adverties