उत्तराखंड में साइबर क्राइम का बड़ा खुलासा, बाल अश्लील वीडियो शेयर करने पर युवक पर केस

रुद्रपुर में सोशल मीडिया पर बच्चों से जुड़ी अश्लील सामग्री शेयर करने के आरोप में युवक पर आईटी एक्ट की धारा 67B में केस दर्ज। साइबर पुलिस डिजिटल साक्ष्यों और डिवाइस की जांच में जुटी।

उत्तराखंड में साइबर क्राइम का बड़ा खुलासा, बाल अश्लील वीडियो शेयर करने पर युवक पर केस
JJN News Adverties

रुद्रपुर से एक बेहद गंभीर और चौंकाने वाला साइबर क्राइम मामला सामने आया है, जहां सोशल मीडिया पर बाल यौन शोषण से जुड़े अश्लील वीडियो शेयर करने के आरोप में एक युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

बताया जा रहा है कि यह मामला भारत सरकार के गृह मंत्रालय और अंतरराष्ट्रीय एजेंसी National Center for Missing & Exploited Children की साइबर टिपलाइन के जरिए सामने आया। जांच में पता चला कि आरोपी ने साल 2023 में अपने सोशल मीडिया अकाउंट से आपत्तिजनक वीडियो साझा किए थे।

वहीं पुलिस की तकनीकी जांच में मोबाइल नंबर और सोशल मीडिया आईडी आरोपी युवक से जुड़ी पाई गई। इसके बाद साइबर पुलिस ने डिजिटल साक्ष्य जुटाते हुए आरोपी के खिलाफ आईटी एक्ट की धारा 67B के तहत मामला दर्ज कर लिया।

पुलिस का कहना है कि इंटरनेट पर बच्चों से जुड़ी अश्लील सामग्री साझा करना बेहद गंभीर अपराध है और ऐसे मामलों में सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस आरोपी के मोबाइल फोन और अन्य डिजिटल डिवाइस की गहन जांच कर रही है।

JJN News Adverties
JJN News Adverties