उत्तराखंड STF ने दो तस्करों को किया, गिरफ्तार हाथी दांत तस्करी का भंडाफोड़!!

सितारगंज में STF और वन विभाग की संयुक्त कार्रवाई में 2 तस्कर गिरफ्तार। 7.82 किलो हाथी दांत बरामद, कीमत करीब 1.5 करोड़। नेटवर्क की जांच जारी, सख्त कार्रवाई के संकेत।

उत्तराखंड STF ने दो तस्करों को किया,  गिरफ्तार हाथी दांत तस्करी का भंडाफोड़!!
JJN News Adverties

उधमसिंह नगर जिले के सितारगंज इलाके में STF और वन विभाग की संयुक्त कार्रवाई में दो शातिर तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। आपको बता दे आरोपियों के कब्जे से करीब 7 किलो 820 ग्राम वजन का हाथी दांत बरामद हुआ है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग डेढ़ करोड़ रुपये बताई जा रही है।बताया जा रहा है कि STF को इस तस्करी की पुख्ता सूचना मिली थी, जिसके बाद बराकोली वन रेंज के कल्याणपुर क्षेत्र में संयुक्त चेकिंग अभियान चलाया गया। इसी दौरान टीम ने दोनों आरोपियों को दबोच लिया।तो वही गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मरतुन्जय हलदार और माणिक मंडल के रूप में हुई है, जो शक्तिफार्म, सितारगंज के रहने वाले बताए जा रहे हैं। मौके से एक बजाज प्लेटिना मोटरसाइकिल भी बरामद की गई है।

तो वही STF के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह के मुताबिक, राज्य में वन्यजीव तस्करी पर लगाम लगाने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने यह भी बताया कि हाथी दांत जैसे वन्यजीव अंग वन्यजीव संरक्षण अधिनियम की पहली अनुसूची में आते हैं, और इनकी तस्करी एक गंभीर अपराध है।फिलहाल, आरोपियों से पूछताछ जारी है और पूरे नेटवर्क की जांच की जा रही है। STF का कहना है कि इस मामले में जो भी लोग शामिल पाए जाएंगे, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।इस बड़ी कार्रवाई में STF और वन विभाग की संयुक्त टीम की अहम भूमिका रही।

JJN News Adverties
JJN News Adverties