टाइटल-: STF का ऑपरेशन प्रहार: फर्जी शस्त्र लाइसेंस रैकेट का भंडाफोड़

उत्तराखंड STF ने फर्जी शस्त्र लाइसेंस सिंडिकेट पर बड़ी कार्रवाई करते हुए एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से अवैध हथियार, कारतूस और संदिग्ध लाइसेंस बरामद हुए हैं। मामले की जांच जारी है।

टाइटल-: STF का ऑपरेशन प्रहार: फर्जी शस्त्र लाइसेंस रैकेट का भंडाफोड़
JJN News Adverties

रुद्रपुर से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां उत्तराखण्ड एसटीएफ ने फर्जी शस्त्र लाइसेंस सिंडिकेट पर एक और बड़ा प्रहार किया है। इस कार्रवाई ने न सिर्फ सिस्टम की खामियों को उजागर किया है, बल्कि यह भी दिखाया है कि कैसे अपराधी नेटवर्क कानून को चुनौती दे रहे थे।

 

दरअसल, काशीपुर में की गई सटीक और प्रभावी दबिश के दौरान एसटीएफ ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है, जो अवैध हथियार, कारतूस और फर्जी लाइसेंस के साथ पकड़ा गया। हैरानी की बात यह है कि जांच में एक ही लाइसेंस नंबर पर दो कूटरचित लाइसेंस बनाए जाने का मामला सामने आया है, जो इस पूरे रैकेट की गंभीरता को दर्शाता है।

 

तो वही गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान 46 साल के पलविंदर सिंह के रूप में हुई है। उसके पास से सेमी ऑटोमैटिक पिस्टल, राइफल और जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। “ऑपरेशन प्रहार” के तहत अब तक 13 अभियुक्तों की गिरफ्तारी हो चुकी है और भारी मात्रा में अवैध हथियार संदिग्ध लाइसेंस बरामद हुए हैं। एसटीएफ की यह कार्रवाई साफ संकेत देती है कि अपराधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा।

JJN News Adverties