उत्तराखंड के चर्चित सुखवंत सिंह मामले में एसआईटी जांच के बाद बड़ा खुलासा हुआ है। पुलिसकर्मियों समेत 12 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की गई है, जिससे पूरे मामले में नया मोड़ आ गया है।
उत्तराखंड के चर्चित सुखवंत सिंह आत्महत्या कांड में एक बड़ा मोड़ आ गया है। बताते चले करीब ढाई महीने की गहन जांच के बाद SIT ने बड़ा एक्शन लेते हुए तत्कालीन कोतवाली प्रभारी समेत 12 आरोपियों के खिलाफ कोर्ट में चार्जशीट दाखिल कर दी है। साथ ही इस केस में अब पुलिस की भूमिका भी सवालों के घेरे में है, जिसने पूरे मामले को और ज्यादा संवेदनशील बना दिया है।
दरअसल, काशीपुर के पैगा गांव निवासी किसान सुखवंत सिंह ने 10 जनवरी को हल्द्वानी के गौलापार स्थित एक होटल में खुद को गोली मारकर जान दे दी थी। इतना ही बल्कि , मौत से पहले उन्होंने एक वीडियो जारी कर कई लोगों और पुलिसकर्मियों को जिम्मेदार ठहराया था। बता दे , इस मामले की गंभीरता को देखते हुए शासन स्तर पर SIT का गठन किया गया, जिसने करीब 79 दिनों की जांच के बाद 12 आरोपियों के खिलाफ ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट काशीपुर की अदालत में चार्जशीट दाखिल की। चार्जशीट में ITI कोतवाली के तत्कालीन प्रभारी कुंदन सिंह रौतेला पर आत्महत्या के लिए उकसाने और धमकाने के आरोप लगाए गए हैं। वहीं अन्य आरोपियों पर धोखाधड़ी, धमकी और आत्महत्या के लिए प्रेरित करने जैसे गंभीर आरोप भी शामिल हैं।
इसी के साथ ही एसआईटी ने जांच के दौरान 56 गवाहों के बयान दर्ज किए और मोबाइल फोन, सोशल मीडिया वीडियो, और ई-मेल की फॉरेंसिक जांच भी कराई। हालांकि, तीन आरोपियों के संबंध में अभी तक कोई ठोस जानकारी नहीं मिल पाई है, जबकि अन्य के खिलाफ जांच जारी है। लेकिन इस पूरे मामले के बाद पुलिस विभाग में भी हलचल मची हैं और कई पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर किया गया हैं , अब सबकी नजर कोर्ट की कार्रवाई पर टिकी है, जहां इस हाई-प्रोफाइल मामले में आगे की सुनवाई होगी।