Weather News: uttarakhand राज्य मे पहाड़ से मैदान तक मौसम का मिजाज शुष्क बना हुआ है। पहाड़ों से लेकर मैदानों तक सर्द हवाएं चलने से तापमान में भारी गिरावट(decrease in temperature) महसूस की जा सकती है।
Weather News: उत्तराखंड(uttarakhand) राज्य मे पहाड़ से मैदान तक मौसम का मिजाज शुष्क बना हुआ है। पहाड़ों से लेकर मैदानों तक सर्द हवाएं चलने से तापमान में भारी गिरावट(decrease in temperature) महसूस की जा सकती है। बता दे कि मौसम विभाग(meteorological department) के मुताबिक आगामी एक सप्ताह तक बारिश की कोई संभावना नहीं है। प्रदेश भर में सुबह और शाम तापमान में गिरावट आने से कड़ाके की ठंड पड़ रही है। इसी बीच मौसम विभाग ने उत्तराखंड के मैदानी जिलों में शीतलहर को लेकर alert जारी किया है।
मौसम विभाग के अनुसार मैदानी जिलों में कोहरा(fog) छाए रहने की भी संभावना हैं। मौसम विभाग ने बताया कि अगले कुछ दिन तक ज्यादातर क्षेत्रों में मौसम शुष्क रह सकता है और ठंड में इजाफा हो सकता है। मौसम विभाग के अनुसार udham singh nagar से लेकर haridwar और आसपास के मैदानी क्षेत्रों में शीतलहर को लेकर भी चेतावनी दी गई है।
पहाड़ों में पाला लोगों की परेशानी बढ़ा रहा है तो वहीं मैदानी क्षेत्रों में सुबह एवं शाम में कोहरा छाए रहने की वजह से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
दिन में धूप खिलने से कुछ राहत है, लेकिन दोपहर बाद से अचानक सर्दी बढ़ रही है। इसका कारण ये है कि न्यूनतम तापमान कम हो रहा है। राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, 21 दिसंबर तक प्रदेश भर में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। आज और कल राज्य के उधमसिंह नगर और हरिद्वार जिले में कुछ स्थानों पर कोहरा और शीतलहर के चलते ठंड में बढोतरी होने की संभावना है।