विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई, 20 हजार की रिश्वत लेते जेई रंगे हाथ गिरफ्तार

उधम सिंह नगर के जसपुर ब्लॉक में विजिलेंस ने जेई विवेक कुमार को 20 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया। मामले में ग्राम पंचायत विकास अधिकारी के खिलाफ भी कार्रवाई की जा रही है।

विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई, 20 हजार की रिश्वत लेते जेई रंगे हाथ गिरफ्तार
JJN News Adverties

उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले के काशीपुर के जसपुर ब्लॉक क्षेत्र में विजिलेंस ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक जूनियर इंजीनियर को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।

जानकारी के मुताबिक़, एक पंजीकृत ठेकेदार ने शिकायत की थी कि वाटर कूलर लगाने के कार्य के बदले बीडीओ कार्यालय के जेई विवेक कुमार 20 हजार रुपये और ग्राम पंचायत विकास अधिकारी दीपक सागर 12 हजार रुपये रिश्वत की मांग कर रहे हैं।

इतना ही नहीं शिकायत की जांच में आरोप सही पाए जाने के बाद विजिलेंस ने ट्रैप की योजना बनाई। जहाँ सोमवार को ग्राम कुंडा में कार्रवाई करते हुए विजिलेंस टीम ने जेई विवेक कुमार को शिकायतकर्ता से 20 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।

वहीं, ग्राम पंचायत विकास अधिकारी दीपक सागर मौके पर नहीं मिला। आपको बता दे उसके खिलाफ भी भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

फिलहाल विजिलेंस टीम गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ कर मामले की आगे की जांच में जुटी हुई है।

JJN News Adverties