युवती से छेड़छाड़ और अपहरण की धमकी,  आरोपी बोला– ‘चाचा ग्राम प्रधान हैं’!!

उधम सिंह नगर के किच्छा में एक युवती ने युवक पर लगातार छेड़छाड़, पीछा करने और अगवा करने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

युवती से छेड़छाड़ और अपहरण की धमकी,  आरोपी बोला– ‘चाचा ग्राम प्रधान हैं’!!
JJN News Adverties

उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले से एक बेहद गंभीर मामला सामने आया है, जहां एक कैफे में काम करने वाली युवती ने लगातार छेड़छाड़, पीछा करने और अगवा करने की धमकी देने का आरोप लगाया है।

तो वही पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।मामला किच्छा क्षेत्र का है, जहां पीड़िता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि पिछले डेढ़ से दो महीने से ग्राम दरऊ निवासी आदिल खान, जो अकरम खान का पुत्र है, उसका लगातार पीछा कर रहा है।

आपको बता दे आरोप है कि वह ड्यूटी पर आते-जाते समय रास्ता रोककर छेड़छाड़ करता है और जबरन बातचीत करने का दबाव बनाता है। जानकारी के मुताबिक युवती का कहना है कि विरोध करने पर आरोपी अभद्र भाषा का इस्तेमाल करता है और मानसिक रूप से प्रताड़ित करता है।

इतना ही नहीं, आरोपी युवती को अपनी प्रेमिका बताकर उसे बदनाम करने की कोशिश भी कर रहा है। तो वही पीड़िता ने यह भी बताया कि आरोपी ने कई बार धमकी दी है कि उसका चाचा ग्राम प्रधान है और उसका कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता।

आरोपी ने यहां तक कहा कि अगर उसने पुलिस में शिकायत की तो उसे अगवा कर लिया जाएगा और उसकी बदनामी कर दी जाएगी जहा युवती ने आशंका जताई है कि आरोपी उसके साथ किसी भी अप्रिय घटना को अंजाम दे सकता है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

JJN News Adverties