Yamunotri Dham: भारी बारिश के बीच यमुनोत्री राजमार्ग के यातायात को सुचारु रखने के लिए दो होमगार्ड जवान भीगते हुए भी अपनी ड्यूटी निभा रहे थे जिससे खुश होकर co ने उन्हें पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
Yamunotri Dham: कल भारी बारिश(heavy rainfall) के बीच यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग(yamunotri national highway) के यातायात को सुचारु रखने के लिए दो होमगार्ड जवान(homeguard officer) भीगते हुए भी अपनी ड्यूटी निभा रहे थे जिससे खुश होकर सीओ(co) ने उन्हें पुरस्कार देकर सम्मानित किया। दरसल, कल रानाचट्टी पर तैनात होमगार्ड के जवान वीरेंदर प्रसाद और त्रेपन सिंह भारी बरसात के चलते भी ड्यूटी पर सतर्क रहे और यातायात व्यवस्था को सुचारु रखने की पूरी कोशिश में लगे रहे।
उसी समय वहा बड़कोट(barkot) के co सुरेंद्र सिंह भंडारी और SHO गजेंद्र बहुगुणा, यमुनोत्री धाम(yamunotri dham) रूट की व्यवस्थाओं का निरिक्षण करने पहुंचे। तब उन्होंने ऐसी कठिन परिस्थितियों में भी होमगार्ड के दोनों जवानो को पूरी निष्ठां के साथ अपनी ड्यूटी करते देखा। उनकी मेहनत और लगन को देख वे काफी खुश हुए और हौसला अफजाई करते हुए उन्हें मौके पर ही नगद पुरस्कार(cash prize) से सम्मानित किया।
हमारे देश के सभी जवान ऐसे ही निष्ठां और मेहनत के साथ अपने काम को करते रहे तो आम जनता की मुसीबतों में काफी लगाम लग सकती है।