गहरी खाई में जा गिरा व्यक्ति, SDRF ने शव किया बरामद

उत्तरकाशी में 250 मीटर गहरी खाई में गिरने से हिमाचल निवासी व्यक्ति की मौत, SDRF ने रेस्क्यू कर शव बरामद किया।

गहरी खाई में जा गिरा व्यक्ति, SDRF ने शव किया बरामद
JJN News Adverties

उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है।
जहां सिरगा मोटर मार्ग पर एक व्यक्ति खाई में गिर गया, जिसकी मौके पर ही मौत हो गई।
मिली जानकारी के अनुसार ये घटना 20 अप्रैल शाम करीब 5 बजकर 50 मिनट की है, जब जखोल से आगे पाव-सिरगा मोटर मार्ग पर एक व्यक्ति का पैर फिसल गया और वो लगभग 250 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। सूचना मिलते ही SDRF की टीम मौके पर पहुँची और तुरंत रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। कठिन और चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद शव को खाई से बाहर निकालकर सड़क तक पहुंचाया। बाद में शव को जरूरी कार्रवाई के लिए पुलिस को सुपुर्द कर दिया गया। मृतक की पहचान खेम चंद, उम्र 41 वर्ष, निवासी हिमाचल प्रदेश के रूप में हुई है।

JJN News Adverties
JJN News Adverties