उत्तराखंड के देवप्रयाग में एक दर्दनाक सड़क हादसे ने खुशियों से भरे सफर को मातम में बदल दिया। राजस्थान से आए पर्यटकों की एक इनोवा कार अचानक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरते हुए नदी में जा समाई
उत्तराखंड के देवप्रयाग में एक दर्दनाक सड़क हादसे ने खुशियों से भरे सफर को मातम में बदल दिया। राजस्थान से आए पर्यटकों की एक इनोवा कार अचानक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरते हुए नदी में जा समाई। इस हादसे की सूचना मिलते ही SDRF की ब्यासी पोस्ट से टीम उपनिरीक्षक सावर सिंह के नेतृत्व में तत्काल मौके के लिए रवाना हुई। वही घटना की गंभीरता को देखते हुए SDRF की श्रीनगर और ढालवाला फ्लड रेस्क्यू टीमों को भी सक्रिय किया गया।
SDRF, स्थानीय पुलिस और अन्य एजेंसियां संयुक्त रूप से नदी किनारे और आसपास के क्षेत्रों में सघन सर्च एवं रेस्क्यू अभियान चला रही हैं। वही रेस्क्यू के दौरान एक गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को सुरक्षित निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया, जबकि दो पर्यटकों के शव बरामद किए गए हैं।
फिलहाल SDRF और पुलिस की टीमें लगातार नदी और आसपास के इलाकों में सर्च ऑपरेशन कर वाहन में सवार अन्य लोगों की तलाश कर रही है। साथ ही हादसे के कारणों की भी जांच की जा रही है।