गंगोत्री धाम के प्रमुख पड़ाव धराली में खीर गंगा नदी में विनाशकारी बाढ़ आ गई है। जानकारी के मुताबिक इस बाढ़ के कारण लगभग 20 से 25 होटल और होमस्टे पूरी तरह तबाह हो गए हैं।
गंगोत्री धाम (Gangotri Dham) के प्रमुख पड़ाव धराली में खीर गंगा नदी (Kheer Ganga River) में विनाशकारी बाढ़ आ गई है। जानकारी के मुताबिक इस बाढ़ के कारण लगभग 20 से 25 होटल और होम-स्टे पूरी तरह तबाह हो गए हैं। स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के अनुसार 10 से 12 मजदूर बाढ़ की चपेट में आकर दबे हो सकते हैं। साथ ही खीर गंगा के जल ग्रहण क्षेत्र में कहीं ऊपर बादल फटने से यह भयंकर बाढ़ आई है जिसने क्षेत्र में दहशत और भारी तबाही मचा दी है।
बाढ़ के चलते धराली का बाजार भी भारी नुकसान झेल रहा है। चारों ओर केवल बाढ़ के साथ बहा मलबा नजर आ रहा है। लोग अपने घर छोड़कर सुरक्षित स्थानों की ओर पलायन कर रहे हैं ताकि अपनी जान बचा सकें। तो वही खीर गंगा के तट पर स्थित प्राचीन कल्प केदार मंदिर (Kalpa Kedar Temple) भी इस बाढ़ की तबाही से अछूता नहीं रहा और मलबे में दबने की सूचना है। स्थानीय प्रशासन और आपदा प्रबंधन टीम (Disaster Management Team) मौके पर पहुंचकर राहत कार्यों में जुटी है, जबकि पीड़ितों को सुरक्षित स्थानों पर पहुँचाने का प्रयास किया जा रहा है। इसके अलावा विनाशकारी बाढ़ ने गंगोत्री धाम के इस प्रमुख क्षेत्र को भारी नुकसान पहुंचाया है और वहां के लोगों के जीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया है।