उत्तराखंड में भूकंप से हलचल, धरती के कंपन से दहशत

उत्तरकाशी में शुक्रवार देर रात आए 2.4 तीव्रता के भूकंप से लोगों में दहशत फैल गई। हालांकि किसी नुकसान की खबर नहीं है। प्रशासन और आपदा प्रबंधन टीम ने हालात पर नजर रखते हुए लोगों से सतर्क रहने की अपील की

उत्तराखंड में भूकंप से हलचल, धरती के कंपन से दहशत
JJN News Adverties

उत्तराखंड के Uttarkashi जिले में शुक्रवार देर रात भूकंप के हल्के झटकों से लोगों में कुछ देर के लिए दहशत का माहौल बन गया। रात करीब 10 बजकर 40 मिनट पर धरती हिलने का एहसास होते ही लोग घबराकर घरों से बाहर निकल आए।

हालांकि राहत की बात यह रही कि इस भूकंप से किसी तरह के जान-माल के नुकसान की कोई सूचना नहीं मिली है। भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 2.4 दर्ज की गई।

बताया जा रहा है कि भूकंप का केंद्र भटवाड़ी तहसील के गणेशपुर क्षेत्र के जंगलों में था, जिसकी गहराई जमीन से करीब 5 किलोमीटर नीचे मापी गई। प्रशासन के अनुसार झटके जिला मुख्यालय और आसपास के इलाकों में महसूस किए गए।

वहीं भूकंप के तुरंत बाद जिला प्रशासन और आपदा प्रबंधन टीम अलर्ट मोड पर आ गई। सभी तहसीलों और पुलिस वायरलेस नेटवर्क के जरिए स्थिति की जानकारी जुटाई गई, लेकिन कहीं से भी किसी नुकसान की पुष्टि नहीं हुई।

फिलहाल प्रशासन ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और सतर्क रहने की अपील की है।

JJN News Adverties
JJN News Adverties