पीरुल प्लांट में आग से मचा हड़कंप, फायर टीम ने संभाला मोर्चा !!

उत्तरकाशी के चकोन स्थित श्री महादेव गंगाडी पीरुल प्लांट में सोमवार तड़के भीषण आग लग गई। दमकल टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हादसे में मशीन और पीरुल पाउडर जलकर नष्ट हो गया ।

पीरुल प्लांट में आग से मचा हड़कंप,  फायर टीम ने संभाला मोर्चा !!
JJN News Adverties

Uttarkashi जिले के ग्राम चकोन स्थित श्री महादेव गंगाडी के पीरुल प्लांट में सोमवार तड़के अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। घटना 18 मई 2026 की सुबह करीब 3 बजकर 30 मिनट की बताई जा रही है।

सूचना मिलते ही फायर सर्विस की दो गाड़ियां और दमकल कर्मियों की टीम मौके पर पहुंची और तुरंत आग बुझाने का अभियान शुरू किया गया। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया है। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है और राहत एवं बचाव कार्य जारी है।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आग लगने से पीरुल प्लांट को भारी नुकसान हुआ है। आग की चपेट में आने से प्लांट में लगी एक मशीन और बड़ी मात्रा में रखा पीरुल पाउडर जलकर नष्ट हो गया।

हालांकि राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी प्रकार की जनहानि या पशुहानि नहीं हुई। समय रहते आग पर काबू पा लेने से बड़ा हादसा टल गया और आग को आसपास के क्षेत्रों में फैलने से रोक लिया गया।

फायर सर्विस की टीम अभी भी मौके पर मौजूद है और स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। वहीं आग लगने के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है। शुरुआती तौर पर शॉर्ट सर्किट या तकनीकी खराबी की आशंका जताई जा रही है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है।

स्थानीय लोगों के मुताबिक सुबह तड़के प्लांट से धुआं और आग की तेज लपटें उठती दिखाई दी थीं, जिसके बाद तुरंत प्रशासन और फायर विभाग को सूचना दी गई।

फिलहाल प्रशासन घटना से हुए नुकसान का आकलन कर रहा है और संबंधित विभागों को जांच के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही फायर विभाग ने औद्योगिक इकाइयों में सुरक्षा मानकों का सख्ती से पालन करने की अपील की है।

JJN News Adverties
JJN News Adverties