विकासनगर में टिहरी गढ़वाल संसदीय सीट से भाजपा प्रत्याशी माला राज्य लक्ष्मी शाह के समर्थन में आयोजित विजय संकल्प रैली को संबोधित करते हुए जेपी नड्डा ने कहा कि उत्तराखंड वीरों की कर्मभूमि है।
JP Nadda reached Uttarakhand and addressed the resolution rally:- विकासनगर में टिहरी गढ़वाल (Tehri Garhwal) संसदीय सीट से भाजपा प्रत्याशी (BJP candidate) माला राज्य लक्ष्मी शाह के समर्थन में आयोजित विजय संकल्प रैली को संबोधित करते हुए जेपी नड्डा ने कहा कि उत्तराखंड वीरों की कर्मभूमि है। कहा कि कांग्रेस ने हमेशा वीरों का अपमान किया है। उत्तराखंड आने पर आज देवभूमि और वीरभूमि के एक साथ दर्शन हो रहे हैं।
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि वर्ष 2027 में भारत तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था(economy)बन जाएगा। साथ ही जोड़ा कि शताब्दी का तीसरा दशक उत्तराखंड का होगा। विकासनगर में टिहरी गढ़वाल संसदीय सीट से भाजपा प्रत्याशी माला राज्य लक्ष्मी शाह के समर्थन में आयोजित विजय संकल्प रैली को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि उत्तराखंड वीरों की कर्मभूमि है। जब-जब देश पर खतरा मंडराया, यहां से सेना में गए जवानों और ने दुश्मनों को मुंहतोड़ जवाब दिया। इससे पूर्व पिथौरागढ़ में हुई जनसभा में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि विकसित और सुरक्षित (developed and secured)भारत के लिए मोदी जरूरी हैं। कांग्रेस ने हमेशा वीरों का अपमान किया है।