गंगोत्री और यमुनोत्री धाम में श्रद्धालुओं की संख्या 15 लाख पार, एक सप्ताह में बनेगा नया रिकॉर्ड

गंगोत्री व यमुनोत्री धाम पहुंचने वाले श्रद्धालुओं की संख्या का आंकड़ा 15 लाख पार पहुंच गया है। गंगोत्री धाम में जहां अभी तक 8 लाख श्रद्धालु पहुंच चुके हैं।

गंगोत्री और यमुनोत्री धाम में श्रद्धालुओं की संख्या 15 लाख पार, एक सप्ताह में बनेगा नया रिकॉर्ड
JJN News Adverties

गंगोत्री व यमुनोत्री धाम पहुंचने वाले श्रद्धालुओं की संख्या का आंकड़ा 15 लाख पार पहुंच गया है। गंगोत्री धाम (Gangotri Dham) में जहां अभी तक 8 लाख श्रद्धालु पहुंच चुके हैं। वहीं, यमुनोत्री धाम (Yamunotri Dham) में यह संख्या 7 लाख से अधिक पहुंच चुकी है। दोनों धामों के कपाट बंद होने में सप्ताहभर का समय शेष है, ऐसे में यह संख्या एक नया रिकॉर्ड बना सकती है।

चार धामों में प्रमुख गंगोत्री व यमुनोत्री धाम के कपाट इस साल 10 मई को खुले थे। 17 दिनों में ही दोनों धामों में 4 लाख से अधिक श्रद्धालु पहुंच गए थे। गत वर्ष की गंगोत्री धाम की यात्रा 207 और यमुनोत्री धाम की 208 दिन चली थी। लेकिन इस वर्ष यह यात्रा गंगोत्री में 177 और यमुनोत्री में 178 दिनों का यात्रा काल है। बावजूद इसके श्रद्धालुओं की रिकॉर्ड संख्या देखने को मिल रही है। 

JJN News Adverties
JJN News Adverties