धराली आपदा में लगी रेस्क्यू टीम झाला गांव की एक गर्भवती महिला के लिए देवदूत बनी है। महिला को हेलीकॉप्टर से उत्तरकाशी से मातली ले जाया गया, जहां उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
धराली आपदा में लगी रेस्क्यू टीम झाला गांव की एक गर्भवती महिला के लिए देवदूत बनी है। महिला को हेलीकॉप्टर (Helicopter) से उत्तरकाशी से मातली ले जाया गया, जहां उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। झाला की रहने वाली प्रियंका को शुक्रवार रात प्रसव पीड़ा हुई, लेकिन गंगोत्री हाईवे के कई जगह बंद होने के कारण परिजन से उसे अस्पताल तक नहीं पहुंचा पा रहे थे।
शनिवार सुबह परिजन महिला को लेकर हर्षिल हेलीपैड (Harshil Helipad) पहुंचे, यहां रेस्क्यू कार्य में लगे जवानों ने तत्काल प्राथमिकता के आधार पर महिला को हेलीकॉप्टर सेमातली हेलीपैड भेजा | जहां एंबुलेंस से महिला को जिला अस्पताल भेजा गया। अस्पताल में फिलहाल महिला का इलाज चल रहा है। उपचार के बाद अब महिला की हालात सामान्य हैं। अस्पताल में महिला की अल्ट्रासाउंड (Ultrasound) समेत सभी जांचें हो चुकी हैं और महिला अभी भी अस्पताल में भर्ती है। डॉक्टरों का कहना है कि महिला के पूरी तरह स्वस्थ होने के बाद ही उसे अस्पताल से छुट्टी दी जाएगी।