बद्रीनाथ धाम से चोरी का सच आया सामने! CCTV ने खोले राज

बद्रीनाथ धाम से जुड़े कथित चोरी के मामले में अब जांच निर्णायक चरण में ...मंदिर परिसर और गणना कक्ष में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज से अहम सुराग मिले....

बद्रीनाथ धाम से चोरी का सच आया सामने! CCTV ने खोले राज
JJN News Adverties

उत्तराखंड के प्रसिद्ध बद्रीनाथ धाम से जुड़े कथित चोरी के मामले में अब जांच निर्णायक चरण में पहुंच गई है। पुलिस को मंदिर परिसर और गणना कक्ष में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज से अहम सुराग मिले हैं।

जानकारी के मुताबिक, फुटेज में BKTC के निलंबित कर्मचारी प्रमोद नौटियाल कई बार गणना कक्ष में आते-जाते दिखाई दे रहे हैं। बताया जा रहा है कि वो  मोबाइल फोन के नीचे नोटों की गड्डी, सोने-चांदी जैसे सिक्के और कुछ धार्मिक वस्तुएं लेकर बाहर निकलता नजर आ रहा है।

पुलिस के अनुसार, 2 जुलाई की सीसीटीवी फुटेज की गहन जांच की जा रही है। वही घटना के दौरान श्रद्धालुओं के चढ़ावे की गणना चल रही थी। फुटेज के आधार पर पुलिस संबंधित कर्मचारियों से पूछताछ कर रही है और अन्य साक्ष्य भी जुटाए जा रहे हैं।

उधर, बीकेटीसी की आंतरिक जांच भी पूरी हो चुकी है और रिपोर्ट जल्द मुख्य कार्याधिकारी को सौंपी जाएगी। बताया जा रहा है कि निलंबित कर्मचारी का अवकाश भी समाप्त हो गया है और जल्द ही उससे आगे की पूछताछ की जा सकती है।

फिलहाल पुलिस साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।

JJN News Adverties