उत्तराखंड में फिर बदलेगा मौसम, 5 जिलों में बारिश-बर्फबारी का अलर्ट !

उत्तराखंड में मौसम ने करवट ली, पहाड़ी जिलों में 28 मार्च से बारिश और बर्फबारी का अलर्ट। मैदानी क्षेत्रों में मौसम साफ रहेगा, लेकिन पहाड़ों में ठंड बढ़ने की संभावना।

उत्तराखंड में फिर बदलेगा मौसम, 5 जिलों में बारिश-बर्फबारी का अलर्ट !
JJN News Adverties

UTTARAKHAND WEATHER UPDATE-: उत्तराखंड में शनिवार, 28 मार्च से मौसम एक बार फिर करवट लेने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार राज्य के पहाड़ी इलाकों में मौसम बिगड़ने के आसार हैं।

विशेष रूप से उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में हल्की बारिश और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना जताई गई है। 3300 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बारिश के साथ बर्फबारी होने से ठंड में इजाफा होगा, जिससे पहाड़ी इलाकों में ठंड का असर महसूस होगा।

वहीं, मैदानी जिलों में मौसम सामान्य और साफ रहने की संभावना है। देहरादून, हरिद्वार, उधम सिंह नगर, टिहरी और अल्मोड़ा में दिन के समय धूप खिली रहेगी। हालांकि, पहाड़ों से चल रही ठंडी हवाओं के कारण शाम और रात में तापमान में गिरावट महसूस हो सकती है।

मौसम विभाग ने आगे की जानकारी देते हुए बताया कि 29 से 31 मार्च के बीच नैनीताल सहित कई जिलों में फिर से बारिश होने के आसार हैं।

मौसम चेतावनी:

  • पहाड़ी क्षेत्रों में सफर करते समय सावधानी बरतें।
  • बारिश और बर्फबारी के चलते सड़क पर फिसलन और बाधाओं की संभावना।
  • मैदानी क्षेत्रों में भी तापमान में उतार-चढ़ाव हो सकता है।

JJN News Adverties
JJN News Adverties