उत्तराखंड हाईकोर्ट..मुख्य न्यायाधीश बने मनोज कुमार, जानिए कब से संभालेंगे कार्यभार !

उत्तराखंड हाईकोर्ट से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है | सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने देश के पांच उच्च न्यायालयों में नए मुख्य न्यायाधीशों की नियुक्ति के लिए सिफारिशें की हैं।

उत्तराखंड हाईकोर्ट..मुख्य न्यायाधीश बने मनोज कुमार, जानिए कब से संभालेंगे कार्यभार !
JJN News Adverties

उत्तराखंड हाईकोर्ट (High Court) से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है | सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम (Supreme Court Collegium) ने देश के पांच उच्च न्यायालयों में नए मुख्य न्यायाधीशों की नियुक्ति के लिए सिफारिशें की हैं। इस सूची में उत्तराखंड उच्च न्यायालय का नाम भी शामिल है।

कॉलेजियम ने इलाहाबाद हाईकोर्ट के वरिष्ठ न्यायाधीश न्यायमूर्ति मनोज कुमार गुप्ता (Judge Justice Manoj Kumar Gupta) को नैनीताल हाईकोर्ट का नया मुख्य न्यायाधीश नियुक्त करने की सिफारिश की है। ये फैसला 18 दिसंबर 2025 को हुई कॉलेजियम की बैठक में लिया गया |उत्तराखंड हाईकोर्ट के वर्तमान मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति जी नरेंद्र 9 जनवरी 2026 को सेवानिवृत्त हो रहे हैं | उनके पद छोड़ने के बाद न्यायमूर्ति मनोज कुमार गुप्ता इस कार्यभार को संभालेंगे। कॉलेजियम ने उत्तराखंड के साथ ही मेघालय, झारखंड, सिक्किम और पटना हाईकोर्ट के लिए भी नए मुख्य न्यायाधीशों के नामों की सिफारिश की है।

JJN News Adverties
JJN News Adverties