रविवार को बंगलूरू में महिला प्रीमियर लीग के लिए हुए मिनी ऑक्शन में प्रदेश की तीन बेटियों को खरीदा गया, जबकि पूर्व टेस्ट क्रिकेटर एकता बिष्ट को रिटेन किया गया है।
उत्तराखंड प्रीमियर लीग (Uttarakhand Premier League) में बेहतरीन प्रदर्शन का इनाम उत्तराखंड के बेटों के बाद बेटियों को भी मिलने लगा है। रविवार को बंगलूरू में महिला प्रीमियर लीग के लिए हुए मिनी ऑक्शन में प्रदेश की तीन बेटियों को खरीदा गया, जबकि पूर्व टेस्ट क्रिकेटर एकता बिष्ट को रिटेन किया गया है।
रॉयल चैलेंजर बंगलूरू (Royal Challenger Bangalore) ने बागेश्वर के सोमाटी गांव की प्रेमा रावत को बेस प्राइज 10 लाख से 12 गुना अधिक कीमत देकर अपनी टीम के साथ जोड़ा है। आईपीएल में प्रदेश के आठ खिलाड़ियों पर अलग-अलग फ्रेंचाइजी ने दांव लगाया है। देहरादून की नंदिनी और टिहरी की राघवी के लिए यह महीना दोहरी खुशी लेकर आया। पहले तो वेस्टइंडीज के खिलाफ टी-20 और एक दिवसीय मैचों की सीरीज के लिए उनका चयन भारतीय टीम में हुआ और अब उन्हें वूमेन प्रीमियर लीग (Women's Premier League) के लिए आरसीबी और दिल्ली कैपिटल ने अपना हिस्सा बनाया है।