भाजपा-कांग्रेस में जुबानी जंग छिड़ गई है। पूर्व मंत्री दिनेश अग्रवाल ने कांग्रेस के राष्ट्रीय व प्रदेश नेतृत्व में सवाल उठाते हुए जल्द ही कांग्रेस में बड़ा विभाजन होने का बयान दिया।
भाजपा-कांग्रेस में जुबानी जंग छिड़ गई है। पूर्व मंत्री दिनेश अग्रवाल (Former minister Dinesh Aggarwal) ने कांग्रेस के राष्ट्रीय व प्रदेश नेतृत्व में सवाल उठाते हुए जल्द ही कांग्रेस में बड़ा विभाजन होने का बयान दिया। इस पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा (President Karan Mahara) ने पलटवार किया। कहा, खा पीकर खिसकने वाले कांग्रेस की चिंता न करें।
भाजपा नेता व पूर्व मंत्री दिनेश अग्रवाल ने कहा, कांग्रेस के वर्तमान नेतृत्व का रवैया इतना खराब है कि निकट भविष्य में बहुत बड़ा विभाजन प्रदेश कांग्रेस में देखने को मिलेगा। कांग्रेस नेताओं को सोचने की जरूरत है कि कांग्रेस से पलायन क्यों हो रहा है। मैंने अपने 55 वर्ष के कांग्रेस कार्यकाल में अपनी मेहनत और कर्मठता से जो सफलता प्राप्त की थी, वह किसी की खैरात नहीं थी। जब 1968 में उन्होंने कांग्रेस की सदस्यता ली थी, तब कांग्रेस के इन नेताओं का जन्म भी नहीं हुआ था।