भारत का राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस अब कुछ ही दिनों में आने वाला है। इसके लिये सरकार ने अपनी सभी तैयारियां पूरी कर ली है। दिल्ली में इस बार परेड ग्राउंड में होने वाले गणतंत्र दिवस के मुख्य समारोह में शामिल होने के लिये लोगों को पहले अपना पंजीकरण कराना होगा। तभी आपको समारोह में प्रवेश करने दिया जाएगा।
यह बात जिलाधिकारी डॉ. आशीष श्रीवास्तव ने खुद कही है। जिलाधिकारी श्रीवास्तव के अनुसार कोरोना संक्रमण की आशंका को देखते हुए इस बार अधिकतम 1000 व्यक्तियों को ही समारोह में प्रवेश दिया जाएगा। इसके लिए इच्छुक व्यक्तियों को लिंक http://dehradundm.hiesys.com पर अपना पंजीकरण कराना होगा।
पंजीकरण संबंधी जानकारी लोगों को उनके मोबाइल पर प्राप्त होगी और उसे परेड ग्राउंड के प्रवेश गेट पर दिखाना होगा। 1000 व्यक्तियों का पंजीकरण हो जाने के बाद लिंक को बंद कर दिया जाएगा। डीएम श्रीवास्तव ने आमजन से अपील की है कि गणतंत्र दिवस समारोह में भाग लेने के इच्छुक व्यक्ति जल्द से जल्द पंजीकरण करा लें।
आपको बता दें गणतंत्र दिवस को पूरे देश में विशेष रूप से भारत की राजधानी, दिल्ली में बहुत उत्साह के साथ मनाया जाता है। इस अवसर पर हर साल एक भव्य परेड इंडिया गेट से राष्ट्रपति भवन तक निकानी जाती है। परेड में भारतीय सेना के विभिन्न रेजिमेंट, वायुसेना, नौसेना आदि सभी भाग लेते हैं। गणतंत्र दिवस समारोह पर भारत के राष्ट्रपति द्वारा भारतीय राष्ट्र ध्वज को फहराया जाता हैं और सामूहिक रूप में खड़े होकर राष्ट्रगान गाया जाता है। फिर राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा को सलामी दी जाती है।