हल्द्वानी-कालाढूंगी मोटरमार्ग रात में जगमगाता नज़र आएगा। गुरुवार को मुखानी से ब्लाक कार्यालय तक मोटरमार्ग में डिवाइडर के बीच स्ट्रीट लाइट कार्य का शुभारंभ किया। स्ट्रीट लाइट का शुभारंभ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बशीधर भगत, मेयर जोगेंद्र रौतेला, आवास सलाहकार समिति के उपाध्यक्ष तरूण बसल ने सयुक्त रुप से किया गया. इस योजना में करीब 1.35 करोड रुपये की धनराशि का खर्च आएगा। जिसमें 95 पोल, 120 वाट की 90 एल.ई. डी. स्ट्रीट लाइट लगाई जाएगी।

कार्यक्रम में बशीधर भगत ने कहा कि भाजपा सरकार में विकास की रौशनी हर गावँ तक पहुंच रही है। मेयर डॉ जोगन्द्र पाल रौतेला के नेतृत्व में नगर निगम क्षेत्र विकास के नए आयाम गढ़ रहा है। इसके बाद क्षेत्र में विकास की पहल होगी एवं लम्बे समय से चली आ रही पथ प्रकाश की मांग भी पूरी होगी।

कार्यक्रम में राजेन्द्र बिष्ट, प्रमोद तौलिया, गंगा जोशी, ममता जोशी, गोपाल बिष्ट, प्रमोद पन्त, डूगर बिष्ट, धीरज पांडे, नीमा भट्ट, सुरेन्द्र मोहन, मुकेश सिंह बिष्ट, मंडल अध्यक्ष नवीन भट्ट, नगर अध्यक्ष विनीत अग्रवाल, अनिल कपूर डब्बू, प्रकाश रावत, साकेत अग्रवाल, शान्ती भट्ट, महबूब अली, प्रताप रेक्वाल, मधुकर क्षोत्रिय, गीता जोशी, पंकज अधिकारी, विनोद जयसवाल, राहुल झिगरन, चारु चंद्र शर्मा, बीना जोशी, अंगपाल सिंह बिष्ट, कनिष्क ढींगरा, विपिन जोशी, कमलेश जोशी के साथ पार्षदगण अमित बिष्ट, चन्द्र शेखर कांडपाल, राजेन्द्र नेगी, धीरज पांडे, नीमा भट्ट, गंगा जोशी, आशा शुक्ला, अल्का जीना, जहीर अंसारी समेत अनेक लोग उपस्तिथ रहे.