भाजपा प्रदेश प्रवक्ता सुरेश जोशी ने शुक्रवार को हल्द्वानी कार्यालय में प्रेस वार्ता को संबोधित किया। उन्होंने कहा सीएम त्रिवेंद्र रावत के नेतृत्व में जीरो टॉलरेंस की सरकार चल रही है. और पिछले 4 सालों में किसी तरह का कोई भ्रष्टाचार का आरोप भी नहीं लगा है. इस कारण जनता का विश्वास भाजपा पर बना हुआ है. और 2022 में भारतीय जनता पार्टी 60 से अधिक सीट पर विजय पताका फहरायगी.

इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा कि कांग्रेस से अपना परिवार नहीं संभाला जा रहा है, प्रदेश को क्या संभालेगी। कांग्रेस के नेता आपस में ही एक दूसरे पर ही आरोप-प्रत्यारोप कर रहे हैं। इस वक्त कांग्रेस नेतृत्व ही पार्टी दिखाई दे रही है.
भाजपा प्रदेश प्रवक्ता ने कहा उनकी पार्टी गंभीरता के साथ 2022 चुनाव की तैयारी कर रही है. जिसके लिए बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं से संपर्क किया कर रही है. उन्होंने कहा उनकी पार्टी के कार्यकर्ता केंद्र सरकार और राज्य सरकार की जनकल्याण नीतियों को आम जनमानस तक पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं.

प्रेस वार्ता में भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप बिष्ट, कुमांऊ मीडिया प्रभारी उमेश शर्मा, कुमांऊ सह मीडिया प्रभारी रवि कुरिया एवं जिला मीडिया प्रभारी संजय दुम्का आदि उपस्थित रहे।