जनपद नैनीताल पुलिस 32वाँ सड़क सुरक्षा माह जन-जागरूकता अभियान चला रही है. जिसके अंतर्गत एसपी सिटी डॉ जगदीश चंद्र ने लालकुआं के बी.एल.एम. स्कूल में जाकर छात्र-छात्राओं यातायात सुरक्षा के प्रति जागरक किया।
इस मौके पर स्कूली छात्र-छात्राओं को साइबर क्राइम के संबंध में भी जागरूक किया। किस तरह अपने सोशल मीडिया अकाउंट को सुरक्षित रख सकते हैं. और किन-किन सावधानियों को अपनाकर हैकर्स, साइबर अपराधों से बच सकते हैं। साथ समाज में बढ़ रहे नशे की प्रवृत्ति के दृष्टिगत छात्र-छात्राओं को नशे के दुष्परिणामों के संबंध में भी जागरुक किया।

जन-जागरूकता अभियान के दौरान यातायात निरीक्षक हल्द्वानी राजेश मेहरा ने यातायात के नियमों की जानकारी दी. उन्होंने बताया कि हम किस प्रकार यातायात नियमों एवं सड़क सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए दूसरों को भी बढ़ती हुई सड़क दुर्घटनाओं से बचा सकते हैं। इस दौरान वरिष्ठ उप निरीक्षक लालकुआं रोहताश सिंह ने नशे के बारे में जानकारी दी। युवा पीढ़ी को नशे से होने वाले नुक्सान के बारे में भी बताया।