तेलंगाना के हैदराबाद में रहने वाले 7 वर्षीय विराट चंद्रा ने अफ्रीका में किलिमंजारो पर फतह हासिल एक बड़ा कारनामा कर दिखाया। इस उपलब्धि को हासिल करने वाले विराट सबसे कम उम्र के यंगस्टर बन गए। किलिमंजारो पर्वत के शिखर पर पहुंचने के बाद विराट ने तिंरगा फहराकर नया कीर्तिमान रच दिया है।
यह बेहद ही गौरव भरा क्षण है। कोच भरत ने बताया की तंजानिया की माउंट किलिमंजारो ऐसी चोटी है जहां ठंड की वजह से अच्छे-अच्छे पर्वतारोही भी घबरा जाते हैं। उनमें से मैंने कइयों को पीछे हटते देखा है। 6 मार्च को विराट अपने कोच भरत थामिनी के साथ अफ्रीकी पर्वत के शिखर पर पहुंचे। कोच ने कहा वह बेहद समर्पण के साथ, समुद्र तल से करीब 5,895 मीटर ऊंचे इस कठिन पर्वत किलिमंजारो की चढ़ाई शुरू की। इसी के साथ भरत ने कहा “मैंने उनकी क्षमता को परखने का” फैसला किया। जिसमें विराट पीछे नहीं हटे। वह हर दिन अपनी ट्रेनिंग के लिए समय पर आए और वह सब किया, जो उनसे करने को कहा गया। ऐसे में सात साल के विराट ने किलिमंजारो पर फतेह हासिल कर देश का नाम रोशन कर दिया है।