हल्द्वानी में एक बार फिर मुखानी पुलिस के हाथ एक बड़ी सफलता लगी है। दरअसल इस बार मुखानी पुलिस ने एक चरस तस्कर को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि एसओ सुशील के कुमार के नेतृत्व में इलाके में संघन चैकिंग अभियान चलाया गया था। इसी बीच पुलिस ने चरस के साथ मुक्तेश्वर आ रहे एक दमुवाढुंगा का आरोपी गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने आरोपी से 2 किलो 770 ग्राम चरस बरामद की है। बताया जा रहा है कि आरोपी हेम चंद्र भट्ट पहाड़ से चरस लाकर शहर में 600 तोले के हिसाब से बेचता था। आरोपी के पास से एक अल्टो कार भी बरामद की गई है। बताया जा रहा है कि आरोपी दमुआढुंगा में एक बेकरी संचालक है।
आरोपी का कहना है कि उसके साथ एक अन्य तस्कर भी घटना में शामिल है। जिसकी पुलिस तलाश कर रही है। फिलहाल पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।