हल्द्वानी. आज हल्द्वानी में प्रदेश के मुखिया त्रिवेंद्र रावत का आगमन है। जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन ने तमाम तैयारी कर कर ली है। लेकिन मुख्यमंत्री रावत के हल्द्वानी आने से पहले ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका जमकर विरोध किया है। करीब 12 बजे कांग्रेसी नेता हेमंत साहू तिकोनिया स्थित बुद्ध पार्क में अन्य कार्यकर्ताओं के साथ सीएम रावत विरोध करने पहुंचे. लेकिन उनका संवैधानिक रूप से विरोध प्रदर्शन सरकार को पसंद नहीं आया। विरोध प्रदर्शन के दौरान जब कार्यकर्ता पुतला दहन करने लगे तो पुलिस बल ने उन्हें रोक लिया। पुलिस प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर हेमंत साहू और अन्य कांग्रेसियों से पुतला छीन चीन लिया। जिसके बाद कांग्रेस कार्यकर्ता भड़क उठे।
कांग्रेस जिला महामंत्री नेता हेमंत साहू द्वारा सीएम त्रिवेंद्र रावत के दौरे को लेकर विरोध दर्ज करना चर्चा में आ गया है। इस घटना के बाद हेमंत साहू ने कहा कि मुख्यमंत्री बेवजह ही हवाई दौरा कर रहे हैं। जिससे जनता का पैसा बर्बाद हो रहा है। उन्होंने कहा कि विरोध प्रदर्शन करना हर नागरिक का संवेधनिक हक है। लेकिन पुलिस प्रशासन द्वारा लोकतंत्र का हनन किया जा रहा है। विकास के नाम पर हवाई वादे हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि आईएसबीटी और रिंग रोड़ का अभी तक निर्माण नहीं हो पाया है।