भारत और इंग्लैंड के बीच चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में खेले जा रहे मैच का आज दूसरा दिन है। आज भारतीय टीम ने टाॅस जीतकर बल्लेबाजी को चुना। जिसके बाद टीम ने मैदान में उतरकर पहली पारी में 329 रन बनाए है। मैच में ओपनर रोहित शर्मा ने 161 रनों की शानदार पारी खेली। इस मैच के दौरान उपकप्तान अजिंक्य रहाणे और ऋषभ पंत ने भी अर्धशतक लगाया। वहीं बाॅलिंग में स्पिनर आर अश्विन ने सबसे ज्यादा 5 विकेट लिए।

इसके साथ ही जवाब में इंग्लैंड की पूरी टीम 134 रनों पर सिमट गई। इंग्लैंड की ओर से बेन फोक्स ने सबसे ज्यादा 42 रन बनाए। जिसके चलते वह नाबाद रहे। इंग्लैंड के कप्तान जो रूट अक्षर पटेल की गेंद पर सिर्फ 6 रन बना आडट हो गये। टीम के अन्य खिलाड़ियों ने भी कोई बेहतर प्रदर्शन नही दिखाया। वहीं भारत की ओर से स्टार स्पिनर आर अश्विन ने 29वीं बार पारी में 5 या उससे ज्यादा विकेट लिए हैं। अश्विन के अलावा ईशांत शर्मा और अक्षर पटेल ने 2.2 विकेट लिए है। आपको बता दें कि भारत ने पहली पारी में 329 रन बनाए थे। जिसके चलते उसे 195 रनों की लीड मिली है।
वही दूसरी पारी के शुरू होते ही रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने इंडिया को तेज शुरुआत दिलाई है। इंडिया का स्कोर छह ओवर में बिना किसी नुकसान के 31 रन है। रोहित 20 गेंदो में 17 और गिल 15 गेंदो में 10 रनों पर बैटिंग कर रहे हैं।