चमोली के जोशीमठ से एक ऐसा मामला सामने आया है, जहां गुस्से में आई एक पत्नी ने अपने पति का सिर फोड़ दिया। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच हुए विवाद के बाद पत्नी ने सिलबट्टा उठाकर पति पर वार कर दिया। जिससे पति के सिर पर गम्भीर चोट आ गई और इलाज के दौरान पति की मौत हो गई। इस घटना के बाद पूरे क्षेत्र में हड़कम्प मचा हुआ है। मामले में पुलिस ने आरोपी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है।
बताया जा रहा है कि दम्पति जोशीमठ में ऋषिदेव और उसकी पत्नी संगीता देवी किराए पर रह रहते थे। शुक्रवार रात करीब नौ बजे दोनों में किसी बात को लेकर विवाद शुरू हो गया। विवाद इतना खतरनाख हो गया कि दोनों में मारपीट हो गई। इसी मारपीट के बीच पत्नी संगीता ने रामू के सिर पर सिलबट्टा दे मारा। जिस कारण रामू गंभीर रूप से घायल हो गया। देर रात रामू को घायल अवस्था में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां उसने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।