राजस्थान में एक भजपा विधायक पर महिला ने रेप का मुकदमा दर्ज कराया है। बताया जा रहा है कि विधायक ने महिला को शादी का झांसा देकर उसके साथ घिंनौनी हरकतों को अंजाम दिया। पीड़ित महिला मध्यप्रदेश के नीमच इलाके की रहने वाली है। पीड़िता का कहना है, कि कुछ साल पहले बीजेपी विधायक प्रताप लाल भील एक सामाजिक कार्यक्रम के दौरान नीमच इलाके में आये थे।
इसी दौरान महिला की विधायक से मुलाकात हुई थी। मुलाकात के बाद विधायक ने महिला से नजदीकिया बढ़ानी शरू की। इसके बाद दोनों में मेलजोल बढ़ने पर विधायक ने शादी का झांसा देकर महिला संग कई बार शारीरिक सम्बंध बनाये। पीड़िता ने आराप लगाये है, कि अब विधायक शादी करने से इंकार कर रहा है। जिसके बाद महिला ने पुलिस का सहार लेकर आरोपी विधायक पर मुकदमा दर्ज किया है।